किच्छा में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा, बिना पंजीकरण संचालित 5 क्लीनिकों का निरीक्षण, मचा हड़कंप

किच्छा में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा, बिना पंजीकरण संचालित 5 क्लीनिकों का निरीक्षण, मचा हड़कंप


किच्छा/ऊधमसिंह नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को किच्छा क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। नैदानिक स्थापन अधिनियम (Clinical Establishment Act) के तहत हुई इस कार्रवाई से बिना पंजीकरण चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। टीम ने क्षेत्र के पांच क्लीनिकों का गहन निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच के दौरान इन संस्थानों के पास वैध पंजीकरण नहीं पाया गया।

निरीक्षण किए गए क्लीनिकों में गुप्ता डेंटल केयर, गुरुकृपा क्लीनिक, अर्चना क्लीनिक, राहुल क्लीनिक और मित्रा क्लीनिक शामिल हैं।

नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पांचों क्लीनिकों के पास वैध पंजीकरण नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण चिकित्सा सेवाओं का संचालन कानून के विपरीत है, जिसके चलते संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

सीएमओ डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने स्पष्ट किया कि जिले में बिना पंजीकरण और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के विपरीत संचालित होने वाले क्लीनिकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

#Kichha #UdhamSinghNagar #HealthDepartment #ClinicInspection #ClinicalEstablishmentAct #Uttarakhand #HealthNews #Rudrapur #BreakingNews @HealthDepartment @UttarakhandGovernment