*उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की रैली*
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पूर्व घोषित प्रदेश स्तरीय रैली में राज्य के प्रत्येक जिले से अधिकांश आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने बढ़ चढ़कर हजारों की संख्या में भाग लिया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया परेड ग्राउंड में एकत्रित हुईं, जहां से सभी कार्यकत्रिया शांतिपूर्वक अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाती हुई सचिवालय की तरफ चलीं।
पुलिस ने सभी को रोकने का प्रयास किया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ पुलिस ने धक्का मुक्की की, लेकिन जोश से भारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पुलिस को मात देकर आगे बढ़ गईं। पुलिस ने सचिवालय पहुंचने से पहले ही बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया, लेकिन आंदोलन रथ कार्यत्रियों ने बैरिकेटिंग को हिला डाला और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस के साथ संघर्ष के बाद वहीं धरने पर बैठ गईं।
3:00 तक धरना चलने के बाद वहां माननीय मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कोऑर्डिनेटर माननीय मुख्यमंत्री हरीश कोठारी जी पहुंचे। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुंच जाएगा और 12 नवंबर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी से हमारे उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कराई जाएगी।
उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया कि वार्ता के समय ज्ञापन में जो आपकी मांगें हैं उन पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इस पर संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुशीला खत्री ने माननीय मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर को स्पष्ट किया कि यदि हमारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने तक हमारा कार्य बहिष्कार जारी रहेगा और आंदोलन और भी उग्र तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि वार्ता के दौरान हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ तैयार है और कार्य कतरियों के हित में संघ मजबूती से जन आंदोलन करेगा।
