पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पंतनगर दौरा*

खबरें शेयर करें -

*पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पंतनगर दौरा*

 

रूद्रपुर/पंतनगर, 27 अक्टूबर 2025 – पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, कुलपति गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर डॉ0 मनमोहन सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय आदि ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद, वे तराई भवन पंतनगर गए, जहां कुलपति डॉ0 मनमोहन सिंह चौहान और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उन्हें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों की भेंट दी। पूर्व राष्ट्रपति ने तराई भवन में अल्प विश्राम के बाद कैची धाम नैनीताल के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, आरडी मठपाल, उप जिलाधिकारी डॉ0 अमृता शर्मा, गौरव पाण्डेय, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे।