प्रीत विहार में विजिलेंस टीम के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों ने 14 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। दर्ज हुई चेकिंग रिपोर्ट प्रतिक्रिया। उत्तराखंड ,कुमाऊं, रुद्रपुर रिपोर्ट- महेंद्र पाल मौर्य “समाचार इंडिया 1″। 
रुद्रपुर – शुक्रवार को विद्युत विभाग की स्थानीय एवं सतर्कता इकाई द्वारा प्रीत विहार फेस – 5 तराई फूड रोड के निकट विद्युत चेकिंग की गई। चेकिंग में लगभग 14 लोग विद्युत चोरी करते पाए गए, जो की सीलिंग की जमीन पर रह रहे हैं, जिनमें कुछ लोग बिना कनेक्शन के डायरेक्टर कड़िया डालकर विद्युत चोरी कर रहे थे ।जिनके नाम राजविंदर कौर पत्नी सुखन सिंह, सुनीता पत्नी सुनील बहादुर ,सोनी पत्नी कमल,बलजीत कौर पत्नी कश्मीर सिंह, देवकी पत्नी रामपाल ,संजय कुमार श्रीवास्तव ,दरोगा पुत्र कोतवाल ,रावल सिंह पुत्र बूटा सिंह, मुख्तियाज अली पुत्र अनवर शाह, शान अहमद पत्नी शकील अहमद व कुछ लोग मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए। जिनके नाम रणजीत कौर पत्नी पूरन सिंह, हरभजन सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, कुलवंत कौर पत्नी सरबजीत सिंह ,शेफाली अग्रवाल पत्नी मुकेश आदि के द्वारा कुल 24 किलोवाट की विद्युत चोरी पाई गई है। जिन पर चेकिंग रिपोर्ट प्रतिक्रिया दर्ज कराई गई है , पहली टीम में एसडीओ अंशुल मदन एसडीओ विजिलेंस पुनीत कुमार दूसरी टीम में जे. ई.शुभम कुमार एसडीओ विजिलेंस अमित कुमार आदि लोग मौजूद थे।