देवभूमि में बेटियों की सुरक्षा पर उठे सवाल, नाबालिग से कथित दुष्कर्म के आरोपों पर चेतन भट्ट का भाजपा और ABVP पर हमला

**देवभूमि में बेटियों की सुरक्षा पर उठे सवाल, नाबालिग से कथित दुष्कर्म के आरोपों पर चेतन भट्ट का भाजपा और ABVP पर हमला**

**बोले– राजनीतिक संरक्षण की आशंका की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को कानून के तहत मिले कड़ी सजा**

**हल्द्वानी।** एमबीपीजी कॉलेज में ABVP से जुड़े अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता पर 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची से कथित दुष्कर्म के गंभीर आरोपों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। NSUI के प्रदेश सचिव एवं छात्रसंघ उपाध्यक्ष चेतन भट्ट ने मामले को लेकर भाजपा और ABVP पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्र राजनीति में संस्कार और आदर्शों की बात करने वाले संगठन से जुड़े लोगों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना चिंताजनक है।

चेतन भट्ट ने अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि उस मामले में भी कथित VIP कनेक्शन और राजनीतिक संरक्षण को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने भाजपा और ABVP से पूछा कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की बात करने वाले इन आरोपों पर क्या जवाब देंगे? क्या किसी राजनीतिक संगठन से जुड़ाव कानून से ऊपर होने का आधार बन सकता है?

उन्होंने मांग की कि नाबालिग से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और किसी भी राजनीतिक दबाव में जांच प्रभावित न होने दी जाए। यदि आरोप साबित होते हैं तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। चेतन भट्ट ने यह भी कहा कि यदि कोई संगठन अपराधियों को संरक्षण देता है तो ऐसे संगठन के खिलाफ देशव्यापी प्रतिबंध की मांग उठनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान किसी भी राजनीतिक दल और संगठन से बडा नहीं है।

IMG-20261111-WA0006.jpg

IMG-20261111-WA0003.jpg

IMG-20261111-WA0005.jpg

IMG-20261111-WA0004.jpg

IMG-20261111-WA0002.jpg

IMG-20261108-WA0019.jpg

IMG-20261108-WA0020.jpg

Advertisement