

रुद्रपुर में 11 मार्च को सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण पर कार्यशाला



रुद्रपुर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और उनके वैज्ञानिक विश्लेषण को लेकर 11 मार्च 2026 को रुद्रपुर में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम/कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला संयुक्त परिवहन आयुक्त उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में जे.पी. रिसर्च इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित होगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, उधमसिंह नगर द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम रामपुर रोड स्थित होटल वीनस में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण, रोकथाम के उपाय और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
इस कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी, सड़क सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञ तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही जनपद के प्रिंट व डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को व्यापक स्तर पर बढ़ाया जा सके।
