यूपीसीएल की लापरवाही से दुर्घटना मारे गए लाइनमैन सुनील सिंह दानू के परिजनों को पचास लाख रुपए का मुआवजा और उनकी पत्नी को यूपीसीएल में नियुक्ति प्रदान की जाय। • इस दुर्घटना में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए ।

• यूपीसीएल की लापरवाही से दुर्घटना मारे गए लाइनमैन सुनील सिंह दानू के परिजनों को पचास लाख रुपए का मुआवजा और उनकी पत्नी को यूपीसीएल में नियुक्ति प्रदान की जाय।

• इस दुर्घटना में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए

 

बिंदुखत्ता तिवारी नगर निवासी बिजली विभाग के लाइन मैन सुनील सिंह दानू की कल हाई टेंशन लाइन के पोल में काम करते हुए हुई मृत्यु अत्यंत दुखदाई है। जबकि उन्होंने प्रॉपर शट डाउन लेकर लाइन में काम शुरू किया था लेकिन उसके बाद भी करेंट से उनकी मौत होना यूपीसीएल और राज्य सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की असुरक्षित कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। विद्युत लाइन में लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने यूपीसीएल के सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही की पोल खोल कर रख दी हैं।

 

भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण जनता के साथ इस मामले पर यूपीसीएल उप खण्ड कार्यालय लालकुआं में एसडीओ से मिला और मांग की कि विद्युत लाइन में काम करने वाले लाइनमैन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, विभाग की लापरवाही से विद्युत लाइन में मारे गए लाइनमैन सुनील सिंह दानू के परिजनों को पचास लाख रुपए का मुआवजा और उनकी पत्नी को यूपीसीएल में नियुक्ति प्रदान की जाय। जो मुआवजा वर्तमान में पीड़ित परिवार को दिया जा रहा है वह नाकाफी है, लालकुआं विधायक मुख्यमंत्री आपदा कोष से पचास लाख रुपए का मुआवजा पीड़ित परिवार को दिलाएं।

 

भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, इस दुर्घटना के लिए यूपीसीएल पूरी तरह जिम्मेदार है। शट डाउन होने के बाद भी करंट से हुई दुर्घटना दिखाती है कि यूपीसीएल में कुछ भी मानकों के अनुसार नहीं चल रहा है। इस दुर्घटना में लापरवाही बरतने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, दसियों साल विद्युत लाइन में होने वाली दुर्घटना का मुआवजा चार लाख रुपए है इसे बढ़ाकर पचास लाख रुपए किया जाना चाहिए।

 

किसान महासभा नेता किशन बघरी ने कहा कि, बिंदुखत्ता में पूर्व में भी इस तरह की दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें एक की मृत्यु, एक अपाहिज हो गए थे यह तीसरी दुर्घटना है। लाइन मैन की सुरक्षा सुनिश्चित हो, सुरक्षा मानकों का पालन हो जिससे लगातार हो रही दुर्घटनाओं का यह सिलसिला बंद हो।

 

वार्ता करने वालों में माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, किसान महासभा नेता किशन बघरी, भाकपा (माले) बिंदुखत्ता एरिया सचिव पुष्कर दुबड़िया, आइसा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, विशाल सिंह गौतम आदि शामिल रहे।

 

IMG-20261111-WA0006.jpg

IMG-20261111-WA0003.jpg

IMG-20261111-WA0005.jpg

IMG-20261111-WA0004.jpg

IMG-20261111-WA0002.jpg

IMG-20261108-WA0019.jpg

IMG-20261108-WA0020.jpg

Advertisement