कुमार ऑटोव्हील्स रुद्रपुर में महिन्द्रा के दो नए वाहनों की भव्य लॉन्चिंग, XUV-7XO और इलेक्ट्रिक XEV-9S ने बटोरा आकर्षण।

खबरें शेयर करें -

कुमार ऑटोव्हील्स रुद्रपुर में महिन्द्रा के दो नए वाहनों की भव्य लॉन्चिंग, XUV-7XO और इलेक्ट्रिक XEV-9S ने बटोरा आकर्षण।


रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड स्थित मैसर्स कुमार ऑटोव्हील्स प्रा. लि., रुद्रपुर में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के दो नए अत्याधुनिक वाहनों पेट्रोल-डीजल सेगमेंट में “XUV-7XO” और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में “XEV-9S” की भव्य लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया गया। यह भव्य कार्यक्रम 10 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, ग्राहक और ऑटोमोबाइल प्रेमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी श्री पंकज भट्ट, कमांडेंट 46वीं बटालियन पीएसी रहे। लॉन्चिंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ कंपनी के सीएमडी श्री शिव कुमार अग्रवाल, श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री सौरभ अग्रवाल एवं श्री शुभम अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक (सेल्स) द्वारा उपस्थित ग्राहकों और अतिथियों को महिन्द्रा के नए वाहनों के फीचर्स, खूबियों और कंपनी की अब तक की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि महिन्द्रा ने अपने दो नए मॉडल “XUV-7XO” और “XEV-9S” को आधिकारिक रूप से बाजार में उतार दिया है, जिनकी बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि “XUV-7XO” कुल छह वेरियेंट्स AX, AX-3, AX-5, AX-7, AX-7T और AX-7L में उपलब्ध है। इस वाहन में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये से रखी गई है।

डिजाइन की बात करें तो महिन्द्रा XUV-7XO के स्मॉल पिक्सेल स्टाइल फॉग लैम्प्स इसे बेहद आकर्षक लुक प्रदान करते हैं। इसके टॉप वेरियेंट में 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि लोअर वेरियेंट्स में 18 और 17 इंच के अलॉय एवं स्टील व्हील्स उपलब्ध हैं। इस वाहन का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसका नया ट्रिपल 12.3 इंच स्क्रीन सेटअप है, जो डैशबोर्ड को एकदम मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल वायरलेस फोन चार्जर, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट और अपडेटेड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे अत्याधुनिक फीचर्स शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड), एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसी क्रम में महिन्द्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी “XEV-9S” को भी लॉन्च किया गया, जो एक 7-सीटर फुली इलेक्ट्रिक SUV है। यह वाहन लगभग 280 हॉर्सपावर की दमदार परफॉर्मेंस देता है और मात्र 7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 500 किलोमीटर तक बताई गई है।

“XEV-9S” में 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के तीन बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं। इसके वेरियेंट्स में पैक वन एबव, पैक टू एबव, पैक थ्री और पैक थ्री एबव शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये रखी गई है। आधुनिक ADAS तकनीक, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और प्रीमियम इंटीरियर के साथ यह वाहन बड़े ICE SUV और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है।

कार्यक्रम में कंपनी के निदेशकों ने कहा कि कुमार ऑटोव्हील्स हमेशा कार्य की गुणवत्ता, बेहतरीन परफॉर्मेंस और ग्राहक संतुष्टि से कोई समझौता नहीं करता, इसी वजह से कंपनी की गिनती देश के टॉप महिन्द्रा डीलर्स में होती है। उन्होंने महिन्द्रा वाहनों के रखरखाव, सर्विस नेटवर्क और भविष्य में आने वाले नए सेगमेंट्स की भी जानकारी दी।

इस भव्य लॉन्चिंग समारोह में महिन्द्रा कंपनी के अधिकारी, शोरूम स्टाफ, इंश्योरेंस और फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उत्सव का माहौल बना रहा।