*काशीपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 प्रकरणों में मुकदमा दर्ज*
उधम सिंह नगर के काशीपुर में आबकारी विभाग ने संयुक्त प्रवर्तन कार्यवाही में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में अवैध शराब बरामद की है।
पहली कार्यवाही में मुरादाबाद-काशीपुर मुख्य मार्ग पर रोड चेकिंग के दौरान एक क्रेटा वाहन से ब्लेंडर प्राइड ब्रांड की 7 पेटियाँ बरामद की गईं। वाहन चालक मुकुल कुमार वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और उसने अवैध शराब का परिवहन करने की बात स्वीकार की।
दूसरी कार्यवाही में ग्राम गिनी में दबिश देकर ठाकुर दास के आवास से 15 बोतल बीयर और 14 बोतल देशी शराब बरामद की गई। दोनों प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
