अनुपस्थिति पर जिला पूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, शासन ने की सख्त कार्रवाई*

खबरें शेयर करें -

*अनुपस्थिति पर जिला पूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, शासन ने की सख्त कार्रवाई*


 

रुद्रपुर। उत्तराखंड शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने उधम सिंह नगर के जिला पूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 5 दिसंबर, 2025 को जारी इस नोटिस में कहा गया है कि उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेश के बाद उन्हें 19 नवंबर, 2025 को शासन कार्यालय में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन उन्होंने 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक के 10 कार्यदिवसों में सिर्फ 4 दिन ही उपस्थिति दर्ज कराई।

 

न ही उन्होंने अवकाश के लिए कोई प्रार्थना पत्र दिया और न ही अग्रिम सूचना दी। प्रमुख सचिव एल. फैनई ने इसे “अत्यंत खेदजनक” बताते हुए तत्काल अनुपस्थित दिनों का लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने पर कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी अधिकारी की होगी।