*राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में 23 वें वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन*
चमोली, 25 नवंबर 2025 – राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में 23 वें वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्य और मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख थराली श्री राजेश चौहान ने किया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने और नशामुक्त अभियान की शपथ ग्रहण की।
प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें 3000 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेक, भाला फेक और चक्का फेक शामिल थीं। इन स्पर्धाओं में बालक और बालिका वर्ग में कई प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में सह-प्रभारी डॉ. खेमकरण सोमन ने अतिथि, खिलाड़ियों और आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. नीतू पाण्डे, डॉ. शंकर राम, डॉ. सुधा राना, अनुज कुमार, मनोज कुमार, मोहित उप्रेती, डॉ. निशा ढौंडियाल, रजनी नेगी, डॉ. जमशेद अंसारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थान सिंह, नीतीश कुमार, महिपाल सिंह, गुड्डू सिंह, दीपा रावत, हुकम सिंह रावत, शंभू प्रसाद चमोली, छात्र संघ अध्यक्ष प्रेरणा सती और अन्य उपस्थित रहे।
