*उत्तराखंड में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग*
रुद्रपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर रामनगर में अल्पसंख्यक वाहन चालक नासिर की मॉब लिंचिंग की घटना पर आक्रोश और चिंता व्यक्त की। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञीापन प्रेषित किया।

उन्होंने मांग की कि मॉब लिंचिंग की घटनाओं में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने और घायल नासिर को निशुल्क इलाज और मुआवजा दिलाने की भी मांग की।
आज के कार्यक्रम में इंकलाबी मजदूर केन्द्र के कैलाश, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के शिवदेव सिंह, सेन्टर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियन्स (CSTU) के धीरज जोशी और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।
