भदईपुरा में नाबालिग से अप्राकृतिक यौन शोषण की वीडियो वायरल, कार्रवाई के बजाय, रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गोली कांड के आरोपी ने पुलिस और पीड़ित के नाम पर खेला करके कराया ‘समझौता’ l

खबरें शेयर करें -

 

भदईपुरा में नाबालिग से अप्राकृतिक यौन शोषण की वीडियो वायरल, कार्रवाई के बजाय ‘समझौता’ कराने के आरोप

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 भदईपुरा में नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण (बलात्कार) की कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। मामला सामने आने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई के बजाय समझौता कराने और आरोपी को बचाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

 

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, भदईपुरा निवासी एक नाबालिग छात्र, जो सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 11 में पढ़ता है, के साथ पड़ोस के  व्यक्ति द्वारा  जबरन अप्राकृतिक यौन शोषण किए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

 

पीड़ित की मां ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी रामपुरा, कोतवाली रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि स्थानीय नेताओं और पुलिस चौकी में सक्रिय कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से मामले में समझौता करा दिया गया और आरोपी को पुलिस हिरासत से छोड़ दिया गया।

 

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि पुलिस निष्पक्ष जांच करे तो कई अन्य नाबालिग बच्चों के साथ भी आरोपी के अनैतिक संबंधों की पोल खुल सकती है।

 

स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पोस्को एक्ट के तहत संज्ञेय अपराध होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने बाल कल्याण समिति, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।