समाचार शीर्षक”विश्व मानक दिवस: सतत विकास लक्ष्यों पर रुद्रपुर में विशेष सम्मेलन”। रुद्रपुर – भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), जो भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय मानक निकाय है, 7 अक्टूबर 2025 को विश्व मानक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम होटल रेडिसन ब्लू, रुद्रपुर में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।देहरादून शाखा कार्यालय की ओर से आयोजित इस ‘मानक महोत्सव’ का मुख्य विषय “बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण – सतत विकास लक्ष्य (SDG) 17 पर साझेदारियां” है। इसमें मानकों के माध्यम से वैश्विक सहयोग, गुणवत्ता उन्नयन और बेहतर भविष्य के निर्माण पर विचार-विमर्श होगा।कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है ताकि वे इस महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दें। आयोजक के अनुसार, मीडिया की गरिमामयी उपस्थिति से न केवल कार्यक्रम की महत्ता बढ़ेगी बल्कि सतत विकास के संदेश को व्यापक जनसमूह तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
समाचार शीर्षक”विश्व मानक दिवस: सतत विकास लक्ष्यों पर रुद्रपुर में विशेष सम्मेलन”।
