उधम सिंह नगर: मोबाइल की किस्त न चुकाने पर व्यापारी व भाइयों पर जानलेवा हमला।             

उधम सिंह नगर: मोबाइल की किस्त न चुकाने पर व्यापारी व भाइयों पर जानलेवा हमला।                                           खबर संवाद- महेंद्र पाल मौर्य  ” समाचार इंडिया 1 ”

रूद्रपुर के खेड़ा वार्ड-17 में मोबाइल की दुकान चलाने वाले व्यापारी व उसके भाइयों पर स्थानीय युवकों ने तंमचे, तलवार और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उधम सिंह नगर: मोबाइल की किस्त न चुकाने पर व्यापारी व भाइयों पर जानलेवा हमला।             घटना उस समय हुई जब व्यापारी ने बकाया रकम मांगने पर आरोपियों को फोन किया।पीड़ित फरीद अली पुत्र अफसर अली निवासी खेड़ा वार्ड-17 ने चौकी रम्पुरा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि खेड़ा निवासी अरबाज पुत्र फरीद बाबा ने 5 महीने पहले उसकी दुकान “रॉयल टेलिकॉम” से नया सैमसंग स्मार्टफोन खरीदा था। उसने दो दिन में 3 हजार रुपये चुकाने का वादा किया था, लेकिन लगातार टालमटोल करता रहा।जब व्यापारी ने फोन कर पैसे मांगे तो कुछ देर बाद अरबाज अपने भाई सलमान, पिता फरीद बाबा और कुछ अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर दुकान पर आ धमका। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर फरीद अली और उसके भाइयों इमरान व इरफान पर बेरहमी से हमला कर दिया।उधम सिंह नगर: मोबाइल की किस्त न चुकाने पर व्यापारी व भाइयों पर जानलेवा हमला।              हमले में इमरान के हाथ में गंभीर चोटें आईं और फैक्चर हो गया, जबकि इरफान के सिर व होंठ पर वार कर दांत तोड़ दिए गए। तलवार के प्रहार से इरफान का हाथ गहराई तक कट गया, हड्डी तक बाहर आ गई और अधिक खून बहा।उधम सिंह नगर: मोबाइल की किस्त न चुकाने पर व्यापारी व भाइयों पर जानलेवा हमला।             पीड़ित का कहना है कि आरोपित जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए और कहा कि “न तो हम पैसे देंगे और न ही हमारा कोई कुछ बिगाड़ सकता है। मोहल्ले में हम ही चलते हैं और पुराने बदमाश हैं।”फरीद अली ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़ित ने अपनी जान-माल को खतरा भी जताया है।