आशुतोष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खेड़ा रुद्रपुर की छात्राओं के साथ महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व।

खबरें शेयर करें -
    • आशुतोष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खेड़ा रुद्रपुर की छात्राओं के साथ महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व। रिपोर्ट – महेंद्र पाल मौर्या। “समाचार इंडिया 1 “। रुद्रपुर – महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बच्चों ,आदिवासी, जनजाति एवं पर्यावरण के मुद्दों को लेकर अत्यंत गंभीर हैं । जिसको लेकर उन्होंने बीते रक्षाबंधन पर देश भर के तमाम बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया , उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया उन्होंने कहा की वृक्ष हमें एक अच्छा माहौल ,वातावरण और ऑक्सीजन दे सकते हैं। जिससे हम अपने जीवन को जी सकते हैं ,बिना ऑक्सीजन के जीवन संभव है ,इसी क्रम में रुद्रपुर खेड़ा स्थित आशुतोष विद्या मंदिर की चार छात्राएं भी उनसे मिली छात्राओं ने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली हैं ,जो उन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने मॉडल एवं ग्रीटिंग कार्ड के साथ हैंडमेड राखी महामहिम को सौंप, उनसे जीवन में आगे बढ़ने का संदेश लिया। महामहिम से मिलकर छात्राएं (नूरफतिमा, पूजा , साक्षी, रमजा), व शिक्षका उप प्रधानाचार्य फौजिया वी,असमा, डौली मसी, बहुत उत्साहित हैं , जीवन में उनके पद चिन्हों में चलकर समाज का नाम रोशन करना चाहती हैं। विद्यालय के प्रबंधक राम प्रकाश गुप्ता प्रधानाचार्य लवकेश गुप्ता व शिक्षकों ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात को ऐतिहासिक बताया और उनके बताएं संदेश को जीवन में उतरने की बात कही साथ ही बच्चों को भी यही शिक्षा देने का प्रयास करेंगे ऐसा शिक्षकों ने प्राण भी लिया। स्कूली बच्चों को इस मुकाम  पहुंचने तक आकांक्षा, रमा, श्रेया, आदि अध्यापिकाओं का योगदान रहा । जिसकी स्कूल प्रबंधन ने भूरी भूरी प्रशंसा की।