नवनिर्वाचित छात्र उपाध्यक्ष विश्वजीत कुशवाहा का मौर्य-शाक्य-सैनी-कुशवाहा महासभा ने किया भव्य सम्मान, समाज के वरिष्ठों ने दिया आशीर्वाद

नवनिर्वाचित छात्र उपाध्यक्ष विश्वजीत कुशवाहा का मौर्य-शाक्य-सैनी-कुशवाहा महासभा ने किया भव्य सम्मान, समाज के वरिष्ठों ने दिया आशीर्वाद
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को मौर्य, शाक्य, सैनी एवं कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में जनपद रोड स्थित सम्यक चिल्ड्रन एकेडमी में सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विश्वजीत कुशवाहा का समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भव्य स्वागत कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
संगोष्ठी में विश्वजीत कुशवाहा की जीत को युवाओं की नेतृत्व क्षमता और समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उम्मीद जताई गई कि वह छात्रहितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच देने से समाज की प्रगति को नई दिशा मिलती है।
इस अवसर पर समाज की वर्तमान स्थिति, एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी भाईचारा, सहयोग और समन्वय आवश्यक है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने, युवाओं को शिक्षा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया।
संगोष्ठी में उपस्थित समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम ने समाज की एकता को मजबूत करने, नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने और सामाजिक-शैक्षिक विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता का संदेश दिया।