*प्रीत विहार में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त*जल्दी हो सकती है बड़ी
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के प्रीत विहार क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्र के निवासी संदीप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलोनी में सीलिंग की जमीन पर बिना नक्शा पास किए मकान बनाए जा रहे हैं।

संदीप की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अवैध निर्माण में संबंधित अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत सामने आ रही है। खासतौर पर लेखपाल सहित कुछ जिम्मेदार कर्मचारी संदिग्ध भूमिका में माने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस पूरे खेल में भूमि सीलिंग नियमों की अनदेखी करते हुए प्लॉट काटकर बेच दिए गए और अब उन पर मकान खड़े किए जा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से राजस्व विभाग और तहसील स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में बने कई मकानों की वैधता की जांच की जाएगी और यदि नक्शा स्वीकृत नहीं पाया गया तो कार्रवाई के तहत उन्हें सील करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस तरह का अवैध निर्माण चल रहा था, लेकिन कार्रवाई न होने के चलते बिल्डरों के हौसले बुलंद बने हुए थे। अब जब शिकायत उच्च स्तर तक पहुंची है तो कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि संबंधित कर्मचारियों या अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
