मानवीय भूल से हुई पंतनगर सिडकुल की आरएसबी कंपनी में उल्टा झंडा फहराने की गलती। जिम्मेदार लोगों ने किया खेद प्रकट। किसी से भी ऐसी गलती न होने की अपील।

खबरें शेयर करें -

मानवीय भूल से हुई पंतनगर सिडकुल की आरएसबी कंपनी में उल्टा झंडा फहराने की गलती। जिम्मेदार लोगों ने किया खेद प्रकट। किसी से भी ऐसी गलती न होने की अपील। रिपोर्ट – महेंद्र पाल मौर्य “समाचार इंडिया 1” रुद्रपुर- विगत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से पूरे भारतवर्ष सहित हर कस्बे ,शहर, गांव में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । उसी क्रम में पंतनगर सिडकुल स्थित आर एस बी कंपनी में भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की धूम रही , हमारे द्वारा (समाचार इंडिया 1)खबर प्रकाशित की गई थी कि आर एस बी कंपनी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया। जिससे कंपनी के कर्मचारी में खासा आक्रोश दिखाई दिया , शहर व सिडकुल क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।जिसकी जब पड़ताल की गई तो पाया गया कि झंडा उक्त कंपनी में संचालित सिक्योरिटी के स्टाफ के द्वारा बांधा गया था। जिसको कई अन्य जगह भी झंडा बांधकर फहराया जाना था जो कि एक आर्मी से रिटायर्ड ऑफिसर भी बताया जा रहा है,सिक्योरिटी स्टाफ के द्वारा मानवीय भूल के चलते उक्त आरएस बी कंपनी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भूल वश उल्टा फहरा दिया गया। जिसका संज्ञान खुद कंपनी के उच्च अधिकारी एच आर मैनेजर (सुधीर यादव )द्वारा लिया गया और समय रहते झंडे को सही करके फहराया गया। उक्त सिक्योरिटी स्टाफ से हुई गलती का खेल प्रकट करते हुए सिक्योरिटी एरिया मैनेजर सहित सिक्योरिटी कंपनी जिम्मेदार अधिकारियों और आर एस बी कंपनी के उच्च अधिकारी (एचआर मैनेजर )के द्वारा उल्टा तिरंगा फहराया जाने का गहरा खेद प्रकट करते हुए । राष्ट्र और राष्ट्र ध्वज के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। भविष्य में ऐसी कोई गलती न हो इसके लिए भी उन्होंने सबक लेने का वादा किया है। साथी लोगों से इस तरह की गलती से सचेत रहने की अपील भी की है।