

सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची जान, हाईवे हादसे में घायल को मिला नया जीवन।


रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। 21 मार्च 2026 को सीपीयू टीम, जिसमें उपनिरीक्षक गोधन सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष पंत और कांस्टेबल पूरन सिंह बिष्ट शामिल थे, खटीमा से वीआईपी ड्यूटी पूरी कर लौट रही थी। इसी दौरान सितारगंज के पास हाईवे पर एक साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला।
घायल की पहचान दुखरन उर्फ ओमप्रकाश निवासी गोठा, थाना सितारगंज के रूप में हुई। वह सिसई खेड़ा क्षेत्र की ओर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंची सीपीयू टीम ने बिना समय गंवाए घायल को अपने जंबो वाहन में बैठाकर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज पहुंचाया। समय पर मिले उपचार से उसकी जान बचाई जा सकी और एक बड़ी अनहोनी टल गई।
इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
