तकनीकी खराबी के बीच गैस उपभोक्ताओं को राहत: जिला पूर्ति अधिकारी की गंभीरता और प्रशासन की सजगता से हालात सामान्य, अब Indian Oil Corporation Limited की मैन्युअल सिलेंडर बुकिंग भी होगी।

खबरें शेयर करें -

तकनीकी खराबी के बीच गैस उपभोक्ताओं को राहत: जिला पूर्ति अधिकारी की गंभीरता और प्रशासन की सजगता से हालात सामान्य, अब Indian Oil Corporation Limited की मैन्युअल सिलेंडर बुकिंग भी होगी।

रुद्रपुर -Indian Oil Corporation Limited ने गैस उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी समस्या और बढ़ती बुकिंग के दबाव को देखते हुए कंपनी ने फिलहाल DAC (OTP) की बाध्यता में ढील देते हुए मैन्युअल बुकिंग की अनुमति दे दी है। वहीं प्रशासन और जिला पूर्ति अधिकारी की गंभीरता के चलते हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं।

कंपनी के अनुसार हाल के दिनों में सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण गैस सिलेंडर की बुकिंग और DAC (OTP) जनरेट होने में दिक्कतें आ रही थीं। इसके चलते उपभोक्ताओं के बीच घबराहट बढ़ गई और बड़ी संख्या में बुकिंग होने लगी।

स्थिति को देखते हुए अब उपभोक्ता अपना गैस सिलेंडर मैन्युअली भी बुक कर सकते हैं। बुकिंग डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर सीधे जाकर या डिलीवरीमैन ऐप के माध्यम से की जा सकती है, जिसका उपयोग डिलीवरीमैन द्वारा किया जाता है।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सिलेंडर की डिलीवरी अब मैन्युअली DAC (OTP) के माध्यम से भी की जा सकेगी, जबकि ऑनलाइन सिस्टम भी समानांतर रूप से कार्य करता रहेगा।

साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि दो दिनों से अधिक समय से लंबित ऑनलाइन बुकिंग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि पहले से प्रतीक्षा कर रहे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

कंपनी की ओर से सभी डिस्ट्रीब्यूटरशिप को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं और OTP इंटरलॉक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। प्रशासन की निगरानी और जिला पूर्ति विभाग की सक्रियता से गैस वितरण व्यवस्था को सामान्य बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।