पढ़े पूरी खबर,पत्रकारों से जुड़े किस मुद्दे को लेकर विधानसभा में उठाया हल्द्वानी के विधायक सुमित हिर्देश ने,       

खबरें शेयर करें -

पढ़े पूरी खबर,पत्रकारों से जुड़े किस मुद्दे को लेकर विधानसभा में उठाया हल्द्वानी के विधायक सुमित हिर्देश ने,       

देहरादून। उत्तराखण्ड में 200 से अधिक मान्यता प्राप्त पत्रकारों की मान्यता निरस्त किए जाने का मामला अब विधानसभा तक पहुंच गया है। हल्द्वानी के विधायक Sumit Hridayesh ने इस मामले को गंभीर बताते हुए नियम-300 के तहत विधानसभा में सूचना दी है और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।

विधायक सुमित हृदयेश ने विधानसभा सचिव को भेजी सूचना में कहा है कि Uttarakhand Information and Public Relations Department द्वारा कथित एलआईयू रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के 200 से अधिक मान्यता प्राप्त पत्रकारों की मान्यता निरस्त कर दी गई है। इनमें Udham Singh Nagar के 29 तथा Nainital के 31 पत्रकार शामिल बताए जा रहे हैं। साथ ही वर्ष 2026 के लिए उनकी मान्यता का नवीनीकरण भी नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता के खिलाफ सरकार के इशारे पर किया जा रहा यह कदम निंदनीय है। निरस्त की गई मान्यता वाले अधिकांश पत्रकार पिछले 20 से 30 वर्षों से प्रदेश में सक्रिय और वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं। ऐसे में सरकार के इस निर्णय से उनकी छवि और सम्मान को गहरा आघात पहुंच रहा है।

सुमित हृदयेश ने बताया कि इस मामले में पत्रकारों की सूचना महानिदेशक और मुख्यमंत्री से भी वार्ता हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इससे प्रभावित पत्रकारों के सामने मान्यता के नवीनीकरण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विधायक ने इसे लोक महत्व का विषय बताते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही रोककर नियम-300 के अंतर्गत सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया जाना आवश्यक है, ताकि पत्रकारों से जुड़े इस मुद्दे का जल्द समाधान निकल सके।