

रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव का ऐलान, 29 मार्च को होगा मतदान।


रुद्रपुर। शहर की प्रमुख आवासीय संस्था मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। तहसीलदार एवं चुनाव अधिकारी दिनेश कुटौला द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और चार कार्यकारी सदस्यों के पदों के लिए चुनाव 29 मार्च 2026 को संपन्न होंगे।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया 23 और 24 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों का निस्तारण और नाम वापसी की प्रक्रिया तय समयानुसार संपन्न होगी। उम्मीदवारों को नामांकन पत्र 21 से 23 मार्च तक तहसीलदार न्यायालय के कक्ष संख्या 23 से प्राप्त होंगे।
चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार मतदान 29 मार्च को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कम्युनिटी हॉल में कराया जाएगा। इसके तुरंत बाद अपराह्न 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन नामावली 23 मार्च से तहसील कार्यालय और एसोसिएशन कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। चुनाव प्रक्रिया पूर्व की तरह निर्धारित नियमावली के अनुसार ही संपन्न कराई जाएगी। प्रशासन ने पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, साथ ही इस अधिसूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है।
